India Women Asian Games Squad 2026/Photo Credit: X
नई दिल्ली। India Women Asian Games Squad 2026: इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाने के बावजूद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur Captain) को जापान में होने वाले इस साल के एशियाई खेलों के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया।
महिला चयन समिति ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए 15 सदस्यीय टीम (India Women Squad) की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया से रविवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में हार के बाद टीम का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया था। भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों (Asian Games 2026 Cricket) में मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रवेश करेगी। उसने 2023 में चीन के हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
स्मृति मंधाना टीम की उप कप्तान बनी रहेंगी। विश्व कप के लिए टीम में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया बाहर होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी जगह जी कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है।
India Women Asian Games Squad 2026 विश्व कप के बीच में टखने की चोट के कारण बाहर होने वाली श्रेयंका पाटिल को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। वह तय समय तक फिट होने पर ही अंतिम टीम में जगह बनाएंगी। बल्लेबाजी क्रम में हरमनप्रीत को मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष का साथ मिलेगा, जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा संभालेंगी।
India Women Asian Games Squad 2026 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
ये भी पढ़ें