PM Modi Meeting: पीएम मोदी का केंद्रीय सचिवों के साथ हाई लेवल मीटिंग आज, जानें किन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा?

Ads

PM Modi Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 11:27 AM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 12:05 PM IST

PM Modi Meeting/Photo Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे
  • बैठक में 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा प्रमुख एजेंडा हो सकता है
  • सभी विभाग अपने कार्यों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे

नई दिल्ली। PM Modi Meeting: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi High Level Meeting) आज सभी केंद्रीय विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे। ये बैठक शाम 4 बजे आयोजित की गई है। इस बैठक में सुधार और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (कारोबार में आसानी) को बेहतर बनाना मुख्य एजेंडा हो सकता है। बैठक में सभी केंद्रीय सचिवों को अपने विभाग से जुड़े प्रगति, सुधारों की स्थिति और आगे की कार्ययोजना सीधे पीएम के सामने रखेंगे।

आपको बता दें कि सरकार (Central Secretaries Meeting) लंबे समय से ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (कारोबार में आसानी) और ‘ईज ऑफ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) को बेहतर बनाने के लिए नीतिगत सुधारों पर काम कर रही है।

इस पर भी दिया जा सकता है जोर

PM Modi Meeting सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर ध्यान दिया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.7 फीसदी और चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही। जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो मजबूत घरेलू मांग और सरकारी व्यय के कारण पूर्वानुमानों से अधिक थी।

प्रधानमंत्री मोदी (PMO Meeting Today) ने इससे पहले 21 मई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और केंद्रीय सचिवों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की थी। उस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियामकीय सुधारों का रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया गया था। PM Modi Meeting

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी की बैठक कब होगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्च-स्तरीय बैठक आज शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में कौन-कौन शामिल होंगे?

बैठक में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिव शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा क्या है?

बैठक में 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस', प्रशासनिक सुधार, विभागीय प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है।

क्या विकसित भारत मिशन पर भी चर्चा होगी?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े सुधारों और नीतिगत रोडमैप पर भी चर्चा हो सकती है।

Q5. पिछली ऐसी बैठक कब हुई थी?

इससे पहले 21 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद और केंद्रीय सचिवों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की थी।