कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में तेंदुए ने महिला को मार डाला

Ads

कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में तेंदुए ने महिला को मार डाला

  •  
  • Publish Date - February 17, 2024 / 08:04 PM IST,
    Updated On - February 17, 2024 / 08:04 PM IST

देहरादून, 17 फरवरी (भाषा) कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के ढेला रेंज में शनिवार को एक तेंदुए ने 48 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मारा डाला।

कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि कलावती देवी पर तेंदुए ने उस समय हमला किया जब वह घास काटने के लिए अभयारण्य के जंगल में लगभग एक किलोमीटर भीतर गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

भाषा धीरज माधव

माधव