हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से महिला की मौत

Ads

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - July 6, 2022 / 11:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

शिमला, छह जुलाई (भाषा) शिमला शहर के बाहरी इलाके में बुधवार को हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिमला जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने कहा कि यह घटना ढली इलाके में हुई ।

उन्होंने बताया कि घायलों को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा

फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत