नोएडा: निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल से गिरकर महिला श्रमिक की मौत
नोएडा: निर्माणाधीन इमारत की 18वीं मंजिल से गिरकर महिला श्रमिक की मौत
नोएडा, 23 फरवरी (भाषा) नोएडा के सेक्टर-43 में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 18वीं मंजिल से गिरने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि सुखी सोरेन (23) सेक्टर 43 स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि सोरेन काम करते समय 18वीं मंजिल से नीचे गिर गईं।
उन्होंने बताया कि महिला श्रमिक को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में महिला के परिजन की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।
भाषा सं मनीषा आशीष
आशीष

Facebook


