इंफाल, 15 मार्च (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के लिए सदस्यों की भर्ती करने के आरोप में एक महिला उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खंगेंबम औना देवी उर्फ इबेयाइमा (43) के रूप में हुई है। उसे शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के ‘सवोम्बंग फॉरेस्ट गेट’ इलाके से गिरफ्तार किया गया।
इस बीच, एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने शनिवार को चुराचंदपुर जिले में हेंगलेप थाना क्षेत्र के अंतर्गत थांगजिंग टॉप के पूर्व में स्थित ओल्ड नबील इलाके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।
अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री में सात फुट लंबा देसी रॉकेट, 60 किलोग्राम विस्फोटक, एक देसी राइफल, चार मैगजीन और दो मोर्टार शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
भाषा प्रचेता सुरभि
सुरभि