CG Congress Councilor Suspended
भोपाल। MP Rajya sabha Chunav: मध्य प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संभावित चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अपने विधायकों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की योजना बना रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संकेत दिए हैं कि अगले 10 दिनों के भीतर मतदान और विधायकों की मौजूदगी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। इसी के तहत कांग्रेस विधायक दल को एकजुट रखने और संभावित राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए उन्हें दूसरे राज्य ले जाया जा सकता है।
MP Rajya sabha Chunav: सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के सभी विधायकों को दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर गंतव्य का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कर्नाटक ले जाने की संभावना सबसे अधिक बताई जा रही है। विधायकों से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने फिलहाल गंतव्य का खुलासा करने से इनकार करते हुए कहा कि इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी विधायकों को एक साथ रखकर संगठनात्मक बैठकें और रणनीतिक चर्चा की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस की ‘बाड़ाबंदी’ रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और संभावित मतदान को ध्यान में रखते हुए पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी वजह से विधायकों को प्रदेश से बाहर सुरक्षित स्थान पर रखने की तैयारी की जा रही है।