राजस्थान के सीकर जिले में महिला की हत्या, पुलिस कर रही पति की तलाश

Ads

राजस्थान के सीकर जिले में महिला की हत्या, पुलिस कर रही पति की तलाश

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 02:36 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 02:36 PM IST

जयपुर, छह मार्च (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला का शव रेलवे अंडरपास के नजदीक मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि महिला के पति पर ही उसकी हत्या करने का संदेह है और उसकी (पति की) तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान झुंझुनू जिले की ममता के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों को रानोली थानाक्षेत्र में गोरिया रेलवे अंडरपास के पास उसका शव नजर आया और फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चलता है कि महिला के पति अजय ने उसकी हत्या की और बाद में शव अंडरपास के पास फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और महिला के पति की भी तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा राजकुमार

राजकुमार