जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला यात्री को कुत्ते ने काटा

जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला यात्री को कुत्ते ने काटा

जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला यात्री को कुत्ते ने काटा
Modified Date: February 15, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: February 15, 2026 6:29 pm IST

जयपुर, 15 फरवरी (भाषा) जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-2 पर रविवार दोपहर एक कुत्ते ने दिल्ली से यहां पहुंची महिला यात्री को काट लिया जिससे उसके पैर से खून निकलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत संभाला और हवाई अड्डा प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

इसके बाद महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया।

हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि महिला हवाई अड्डे से बाहर निकल रही थी, तभी आगमन क्षेत्र के द्वार के बाहर एक कुत्ते ने हमला किया। प्रबंधन के मुताबिक, कुत्ते का पहले ही टीकाकरण किया जा चुका है और इस वजह से खतरे की कोई बात नहीं है।

घायल महिला को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

जयपुर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले भी कई बार कुत्तों द्वारा यात्रियों को काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद हवाई अड्डा परिसर में आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान


लेखक के बारे में