झारखंड के चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या
झारखंड के चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या
चतरा, 10 फरवरी (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में 25 वर्षीय महिला की उसके पूर्व पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र के तहत गायघाट गांव में हुई। मृतक की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा, “यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।’
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पूनम की पूर्व में आरोपी से शादी हुई थी, लेकिन बाद में महिला ने उसे छोड़ दिया और योगेंद्र भुइयां नामक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी।
थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
भाषा प्रचेता पवनेश
पवनेश

Facebook


