जम्मू में अलग-अलग घटनाओं में नहर से महिला का शव बरामद, युवक फंदे से लटका मिला
जम्मू में अलग-अलग घटनाओं में नहर से महिला का शव बरामद, युवक फंदे से लटका मिला
जम्मू, 30 जून (भाषा) जम्मू में मंगलवार को एक नहर से 50 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया, जबकि एक अन्य युवक अपने घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के बाहरी इलाके में स्थित नवाबाद क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान स्थापित करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उसने बताया कि दूसरी घटना में, शहर के बाहरी इलाके आर एस पुरा के आगरा चक गांव में दलीप कुमार नामक युवक का शव उसके कमरे में छत से बंधे फंदे से लटका हुआ मिला।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि युवक ने आत्महत्या की है।
भाषा
सुमित माधव
माधव

Facebook


