मानवरहित गगनयान मिशन पर तेजी से काम जारी: इसरो प्रमुख नारायणन

मानवरहित गगनयान मिशन पर तेजी से काम जारी: इसरो प्रमुख नारायणन

मानवरहित गगनयान मिशन पर तेजी से काम जारी: इसरो प्रमुख नारायणन
Modified Date: September 4, 2026 / 08:24 am IST
Published Date: September 4, 2026 8:24 am IST

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), चार सितंबर (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख वी. नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि इस कैलेंडर वर्ष के दौरान पहले मानवरहित गगनयान मिशन के प्रक्षेपण के लिए ‘‘तेजी से और व्यवस्थित तरीके से’’ काम जारी है।

नारायणन ने कहा कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05) का प्रक्षेपण इस वित्त वर्ष में इसरो की पहली सफलता है।

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘कड़ी मेहनत का इनाम और अधिक काम है।’’

उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप इसरो की टीम उद्योग जगत और अन्य संगठनों के साथ मिलकर पहले मानवरहित गगनयान मिशन पर काम कर रही है।

उन्होंने ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण के बाद अपने संबोधन में कहा कि इस कैलेंडर वर्ष के दौरान मानवरहित मिशन के प्रक्षेपण के लिए गतिविधियां ‘‘बहुत तेजी से और व्यवस्थित तरीके से’’ चल रही हैं।

नारायणन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस वित्त वर्ष में नौवहन उपग्रह एनवीएस-03 समेत छह और प्रक्षेपण करने का लक्ष्य है।

इसरो प्रमुख ने बाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह की परिचालन अवधि नौ वर्ष है। उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि यह एक ‘‘जासूसी उपग्रह’’ है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में