Hanuman Temple Roof Collapse: हनुमान मंदिर की छत गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार, कई श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

Hanuman Temple Roof Collapse: महाराष्ट्र के परभणी तालुका हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

Hanuman Temple Roof Collapse: हनुमान मंदिर की छत गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार, कई श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

Hanuman Temple Roof Collapse.Image Credit: X Handle

Modified Date: June 20, 2026 / 05:11 pm IST
Published Date: June 20, 2026 5:11 pm IST

Hanuman Temple Roof Collapse: परभणी: महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि, छत गिरने से मलबे के नीचे करीब 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे हो सकते हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 8 से 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

Hanuman Temple Roof Collapse इस घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में अब तक पांच से छह श्रद्धालुओं के शव मलबे के नीचे से बरामद किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद परिसर में चीख-पुकार मच गई है और स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.