योग समग्र कल्याण को पोषित करता है, मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा देता है: अमित शाह

Ads

योग समग्र कल्याण को पोषित करता है, मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा देता है: अमित शाह

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 10:59 AM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 10:59 AM IST

अहमदाबाद, 21 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार है, जो समग्र कल्याण को पोषित करता है।

शाह ने अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग अभ्यास करते हुए यह बात कही।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर जिले के मंसा कस्बे में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लिया।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जा देकर समग्र कल्याण को पोषित करता है। मैंने अहमदाबाद में सार्वजनिक योग सत्र में भाग लेकर दुनिया भर में योग दिवस के उत्सव में शामिल लाखों लोगों के साथ सहभागिता की।’’

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी अहमदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’’ है, जो यह संदेश देती है कि योग के माध्यम से लोग स्वस्थ रह सकते हैं और उम्र बढ़ने के बावजूद फिट एवं सक्रिय बने रह सकते हैं।

वडोदरा में कई योग प्रेमियों ने ‘एक्वा योग’ (पानी में योग) भी किया।

गुजरात में लगभग 330 स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भाषा शोभना रंजन

रंजन