Yoga Day Viral Video | Photo Credit: AI
सूरजपुर: Yoga Day Viral Video आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भी योग दिवस मनाया गया। लेकिन इस दौरान अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम के दौरान टी-शर्ट वितरण किया गया। जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
Yoga Day Viral Video जानकारी के अनुसार, योग दिवस के मौके पर टी शर्ट वितरण किया जा रहा था। पुलिसकर्मी, पार्षद भी टी शर्ट लूटते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था और लोगों के बीच टी-शर्ट लेने की होड़ साफ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
बता दें कि रंगमंच में आयोजित इस योग दिवस कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज भी मौजूद थे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान हुई इस अव्यवस्था को लेकर आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।