(Bank Holiday/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Bank Holiday: देश में प्राइवेट और सरकारी सेक्टर के बैंक आने वाले हफ्ते यानी 22 जून से 28 जून 2026 के बीच कई दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान कुल चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय अवकाश को मिलाकर कुल 11 छुट्टियों की सूची जारी की है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार भी शामिल हैं।
RBI कैलेंडर के अनुसार अगले हफ्ते 25 जून, 26 जून, 27 जून और 28 जून को बैंक बंद रहेंगे। 25 और 26 जून को मुहर्रम के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। 26 जून को कई प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अन्य जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 जून को चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे और 28 जून को रविवार होने के कारण भी छुट्टी रहेगी।
RBI द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं जबकि कुछ केवल राज्यों तक सीमित होती हैं। उदाहरण के लिए 25 जून को विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 26 जून को कई राज्यों और बड़े शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसी तरह 29 जून को शिमला में गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे और 30 जून को आइजोल में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा।
RBI के नियमों के अनुसार सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा हर रविवार को बंद रहते हैं। जून 2026 में 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसलिए इस महीने में कई दिनों तक बैंक बंद रहने की स्थिति बनेगी।
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक पैसे भेजने, भुगतान करने और बैलेंस चेक करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे। हालांकि कभी-कभी मेंटेनेंस के कारण कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं। जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देता है।