सपा और बसपा गठबंधन सांप छुछूंदर का साथ-योगी आदित्यनाथ

सपा और बसपा गठबंधन सांप छुछूंदर का साथ-योगी आदित्यनाथ

सपा और बसपा गठबंधन सांप छुछूंदर का साथ-योगी आदित्यनाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 5, 2018 1:17 pm IST

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबर्दस्त हमला बोला है। यूपी सीएम ने कहा कि सपा और बसपा की ऐसी हालत हो गई है, जैसी तूफान आने पर सांप और छुछूंदर की होती है। इन दोनों दलों के इस तरह साथ आने की बातें सुन रहा हूं, जैसे सांप और छुछूंदर साथ आते हैं। योगी आदित्यनाथ ने एक चुनाव सभा में कहा कि मतदाता सपा और बसपा जैसे दलों के बहकावे में न आएं क्योंकि अगर इनके उम्मीदवार जीत गए तो बंदरबांट करेंगे। गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भी बसपा नेता मायावती और सपा नेता अखिलेश यादव पर हमला बोला था। राज बब्बर ने कहा कि उपचुनावों में किया जा रहा ये प्रयोग जनता के हित को देखते हुए नहीं किया गया है, बल्कि ये लेन-देन का गठबंधन है। खास बात ये है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया था, लेकिन इस बार गोरखपुर उपचुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार होने के बावजूद सपा-बसपा का समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

 

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में मनाया अपना जन्मदिन

इस बीच, बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और उनकी पार्टी के बीच कोई चुनावी गठबंधन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद में होने वाले चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए अगर एसपी और बीएसपी द्वारा एक-दूसरे को वोट ट्रांसफर कर दिया जाता है तो ये कोई चुनावी गठबंधन नहीं होता।

 

 

खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा-बसपा, बसपा-सपा, कांग्रेस-सपा सभी का किसी न किसी दौर में गठबंधन हो चुका है लेकिन इन तमाम गठबंधनों में से कोई भी ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सका। 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में