युवक ने अपने बेटे को तालाब में डुबोकर आत्महत्या की

युवक ने अपने बेटे को तालाब में डुबोकर आत्महत्या की

युवक ने अपने बेटे को तालाब में डुबोकर आत्महत्या की
Modified Date: February 3, 2024 / 12:47 pm IST
Published Date: February 3, 2024 12:47 pm IST

जयपुर, तीन फरवरी (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपने 10 वर्षीय बेटे को तालाब में कथित रूप से डुबोने के बाद आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

बीकानेर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जितेंद्र ओझा (48) का शव बरामद कर लिया गया है और उसके बेटे के शव की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि ओझा ने शुक्रवार शाम को कोलायत में एक तालाब में अपने बेटे को डुबो दिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ओझा अपने बेटे को तालाब ले गया और उसने उसे धक्का दे दिया लेकिन जब लड़के ने खुद को बचाने की कोशिश की तो युवक ने उसे जबरदस्ती गहरे पानी में धकेल दिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में ओझा ने भी आत्महत्या कर ली। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है।

भाषा पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में