सुसाइड नोट में प्रेमिका का मोबइल नंबर लिखकर युवक ने दे दी जान, कहा- जिसे मेरी लाश मिले फोटो भेज दें

सुसाइड नोट में प्रेमिका का मोबइल नंबर लिखकर युवक ने दे दी जान, कहा- जिसे मेरी लाश मिले फोटो भेज दें

सुसाइड नोट में प्रेमिका का मोबइल नंबर लिखकर युवक ने दे दी जान, कहा- जिसे मेरी लाश मिले फोटो भेज दें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: July 3, 2019 5:03 pm IST

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर इलाके से एक युवक की खुदकुशी का मामला सामने आया है। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि युवक की लाश के पास से पुलिस को एक ऐसा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दो मोबाइल नंबर लिखा है। युवक ने आगे लिखा है है कि जिसे भी मेरी लाश मिले, वो इस नंबर पर मेरी फोटो भेज दें। फिलहाल सुचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: लोकायुक्त की टीम ने जिला पंचायत सीईओ के घर पर दी दबिश, कार्रवाई जारी

मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर निवासी नरेश कुमार ने ट्रेन में कटकर जान दे दी। बताया गया कि नरेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का नरेश के घर आना-जाना भी था। दोनों के प्रेम प्रसंग में मोड़ तब आया, जब युवती का तीन साल पहले सरकारी नौकरी लग गया। इसके बाद से युवती नरेश से पीछा छुड़ाना चाहती थी, क्योकि नरेश गरीब परिवार से संबंध रखता था। युवती का सोचना था कि सरकारी नौकरी मिल गई ​है तो अब वह अपने हैसियत के हिसाब से शादी करेगी। इसी बात को लेकर दोनों में अकसर झगड़ा हुआ करता था। नरेश इस बात से काफी परेशान रहने लगा था। इसी बात से परेशान नरेश ने रेलगाड़ी के पावर इंजन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/KkKLd60cfLQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"