रूठी बीवी से मिलने गया युवक, पत्नी को गले लगाते ही शरीर में हुआ विस्फोट; दोनों की मौत
मामले में पुलिस ने बताया कि शख्स ने जिस विस्फोटक का इस्तेमाल किया, उनका उपयोग अक्सर आदिवासी इलाकों में मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। Young man went to meet Ruthi wife, body exploded as soon as he hugged his wife; death of both
अहमदाबाद। अरावली जिले में हुई एक हैरान करने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच है। जहां एक व्यक्ति अपने मायके गई बीवी से मिलने पहुंचा था। ससुराल पहुंचे युवक ने सबसे पहले अपनी रूठी हुई बीवी को गले लगाया और फिर खुद को शरीर पर बंधी जिलेटिन की छड़ों से उड़ा लिया। इस धमाके में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय लाला पागी नाम के शख्स की पत्नी शारदा कुछ महीनों पहले ससुराल से वापस आ गई थी। इस दौरान वह अहमदाबाद से 135 किलोमीटर दूर मेघराज कस्बे में अपने पिता के साथ रह रही थी।
read more: Russia-Ukraine Crisis: ‘अब तीसरा विश्वयुद्ध ही है विकल्प’ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान
इस मामले में महिला के भाई भवन ने आरोप लगाते हुए बताया कि शारदा ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते 45 दिन पहले घर वापस आ गई थी। उसने कहा कि, शारदा को ससुराल वाले मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस के मुताबिक, पागी की शारदा के साथ करीब 22 साल पहले शादी हुई थी और उनका का एक 21 साल का बेटा भी है। मामले में दोनों पक्षों के बीच कई बार सुलह की कोशिश की गई लेकिन बात बनने के बजाए हर बार बिगड़ती जा रही थी।
read more: जर्मनी ने यूक्रेन में हथियार भेजने का फैसला किया, रूसी विमानों के लिए बंद करेगा हवाई क्षेत्र
लाला पागी गुरुवार रात करीब 9 बजे शारदा के घर यानी अपनी ससुराल पहुंचा था। शारदा के परिजनों के मुताबिक, जब लाला पागी मेघराज में बीटी छपरा इलाके में उनके घर पहुंचा तो शारदा घर से बाहर आई। इसके बाद पागी ने उसे गले लगाया और फिर एक जोरदार धमाका हुआ। इतने तेज धमाके की आवाज के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। यहां तक कि धमाके की आवाज पास के इसारी पुलिस स्टेशन तक सुनाई दी।
read more: अमेरिका व उसके सहयोगी ‘स्विफ्ट’ से ‘चुनिंदा’ रूसी बैंकों को करेंगे अलग
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने जिलेटिन की ये छड़े कहां से जुटाई और इस्तेमाल करना कहां से सीखा। इस मामले में यह पता लगाना बेहद अहम कि पागी ने हत्या के लिए विस्फोटकों को क्यों चुना। क्योंकि इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल आदिवासी इलाकों में मछली पकड़ने के लिए किया जाता है।

Facebook


