GMDC Share Price: रेयर अर्थ की दुनिया में भारत की एंट्री! पैक्स सिलिका में शामिल होते ही PSU शेयर 3.5% उछले, क्या अब ये होगा निवेशकों का नया सोना?
GMDC Share Price: आज 20 फरवरी को गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GMDC) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी भारत के अमेरिका नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में शामिल होने की खबर के बाद आई है। इस गठबंधन का मकसद जरूरी मिनरल और AI के लिए मजबूत सप्लाई चेन तैयार करना है। (NSE: GMDCLTD, BSE: 532181)
(GMDC Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
- GMDC के शेयर 20 फरवरी को 3.5% बढ़े।
- भारत अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल।
- गठबंधन का मकसद AI और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना।
नई दिल्ली: GMDC Share Price आज शुक्रवार 20 फरवरी को गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GMDC) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। सुबह 11 बजे के आसपास GMDC के शेयर 585.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था। ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी के शेयरों में भी करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी भारत द्वारा अमेरिका की अगुवाई वाले रणनीतिक गठबंधन ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल होने की खबर के बाद आई है।
क्या है पैक्स सिलिका? (What is Pax Silica?)
पैक्स सिलिका पहल की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई चेन को सुरक्षित और टिकाऊ बनाना है। अमेरिका में आयोजित पहले समिट में ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, इजराइल, जापान, कतर, साउथ कोरिया, सिंगापुर, UAE और UK जैसे देश शामिल हुए थे। यह पहल तकनीकी और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और भविष्य की टेक्नोलॉजी में भारत की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

समिट में भारत का समझौता (India’s Agreement)
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इस गठबंधन में शामिल होने का समझौता किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका के दूत सर्जियो गोर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पैक्स सिलिका ‘क्षमताओं का गठबंधन’ है, जिसका उद्देश्य भविष्य में तकनीकी और खनिज संसाधनों की मांग को सुरक्षित करना है। इस समझौते से भारत की खनिज सुरक्षा और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास की उम्मीद बढ़ गई है।
Gujarat Mineral Development Corporation Ltd (GMDC) – शेयर जानकारी (20 फरवरी 2026)
| विवरण | मूल्य |
| शेयर का वर्तमान भाव | ₹567.95 (+₹7.05, 1.26%) |
| आज का इंट्रा-डे हाई | ₹585.75 |
| आज का इंट्रा-डे लो | ₹556.00 |
| आज का खुला भाव | ₹556.00 |
| मार्केट कैप | ₹18.53K करोड़ |
| P/E अनुपात | 18.26 |
| 52-सप्ताह हाई | ₹651.00 |
| 52-सप्ताह लो | ₹226.59 |
| डिविडेंड | 1.78% |
| तिमाही डिविडेंड राशि | ₹2.53 |
निवेशकों की दिलचस्पी (Investor Interest)
भारत और अमेरिका के बीच रेयर अर्थ मिनरल्स और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ने की खबर से माइनिंग कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम लंबी अवधि में खनिजों की मांग और खोज को मजबूती देगा। साथ ही AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ेगी। इस तरह GMDC जैसे शेयरों में तेजी का सीधा असर देखने को मिला है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Data Patterns Share Price: बाजार में गूंजा डिफेंस स्टॉक का नाम! शेयर को खरीदने टूट पड़े निवेशक, एक ही दिन में 10% की ताबड़तोड़ उछाल
- Jonathan Trott Retirement: टी-20 क्रिकेट विश्वकप में इस टीम का सफर ख़त्म.. मुख्य कोच ने ले ली टीम से भावुक विदाई, देखें तस्वीरें
- Band Baja Bitiya GOEL TMT Advertisement: ‘हिंसा कल्चर नहीं है…ट्रेडिशन नहीं’ स्मृति ईरानी ने गोयल टीएमटी की सामाजिक सरोकार की पहल ‘बैंड-बाजा-बिटिया’ को सराहा, इंस्टाग्राम पर किया शेयर

Facebook


