नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के एक पंचसितारा होटल के बाहर प्रदर्शन किया, जहां मेटा के वरिष्ठ अधिकारी ठहरे हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की इस प्रौद्योगिकी कंपनी से उन उपयोगकर्ताओं से माफी मांगने की मांग की, जिनके अकाउंट ब्लॉक, निलंबित या डिलीट कर दिए गए।
मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित होटल के बाहर यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब एक दिन पहले मेटा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को अस्थायी रूप से हटाए जाने के मामले में केंद्र सरकार से माफी मांगी थी।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि मेटा ने प्रधानमंत्री से माफी मांगकर चयनात्मक रवैया अपनाया, लेकिन आम उपयोगकर्ताओं के अकाउंट और सामग्री को निलंबित या हटाए जाने के मामलों में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।
भाषा हक हक सुरेश
सुरेश