नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता जंतर-मंतर से ‘संसद घेराव’ करने के लिए आगे बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
इस विरोध प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं- रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट जी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग- ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
चिब ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ व्यवार समझौता दबाव का परिणाम है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं और ‘एप्सटीन फाइल’ के चलते भी सरकार दबाव में है।
चिब ने कहा कि सरकार को इस व्यापार समझौते को रद्द करना चाहिए।
भाषा हक हक सुरेश
सुरेश