अडाणी समूह के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Ads

अडाणी समूह के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - February 9, 2023 / 09:03 PM IST,
    Updated On - February 9, 2023 / 09:03 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) कांग्रेस की युवा इकाई ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अडाणी समूह से जुड़े ‘‘महाघोटाले’’ के खिलाफ प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘इस मामले पर प्रधानमंत्री मौन हैं, जिससे साफ है कि अडाणी को प्रधानमंत्री बचा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक संयुक्त संसदीय समिति जांच नहीं होती तब तक संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी रहेगा।’’

भाषा हक हक नेत्रपाल

नेत्रपाल