राजस्थान के कोटा में युवक ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या की

राजस्थान के कोटा में युवक ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या की

राजस्थान के कोटा में युवक ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: August 24, 2022 6:11 pm IST

कोटा (राजस्थान), 24 अगस्त (भाषा) राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार को किसी मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में 19 वर्षीय एक युवक की उसके चचेरे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक युवक को बचाने की कोशिश के दौरान उसके पिता और दो भाइयों को भी चोटें आई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक सूफेल और उसका चचेरा भाई राशिद (20) फल विक्रेता थे और वे विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के एक मॉल के बाहर अपने ठेले रखते थे। वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले हैं।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों के बीच ठेले रखने को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में राशिद ने कथित तौर पर सूफेल के सीने में चाकू मार दिया।

क्षेत्राधिकारी देवेश भारद्वाज के मुताबिक अस्पताल पहुंचने के बाद सूफेल को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सूफेल को बचाने के दौरान उसके पिता और उसके दो भाई – जावेद तथा शान भी घायल हो गए। उन्होंने राशिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद सूफेल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में