बोकारो में युवक का छत से झूलता शव बरामद

बोकारो में युवक का छत से झूलता शव बरामद

बोकारो में युवक का छत से झूलता शव बरामद
Modified Date: January 18, 2023 / 12:46 am IST
Published Date: January 18, 2023 12:46 am IST

बोकारो (झारखंड), 17 जनवरी (भाषा) जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के संडे मार्केट रोड में 26 वर्षीय युवक राहुल कुमार साह का शव मंगलवार को छत से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंद्रपुरा के थाना प्रभारी कार्तिक महतो ने बताया कि बीती रात युवक शराब पी कर घर आया तो परिजनों ने उसे डांटा, जिसके बाद वह पास में स्थित अपने ही चिकन की दुकान में सोने चला गया।

पुलिस ने बताया, जब सुबह दुकान खोलने में देरी हुई तो पिता ने दुकान का शटर उठाकर देखा, उन्होंने पाया कि राहुल का शव दुकान की छत में लगी पाइप के सहारे कम्बल के फंदे से बंधा झूल रहा था।

राहुल के पिता ने इस मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक करवाई करते हुवे शव को पोरस्टमार्टम के लिए चास भेज कर मामले की जांच में जुटी गयी।

भाषा सं इन्दु अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में