Dantewada News :प्रशासन से गुहार लगा-लगाकर थक हार गए ग्रामीण, अब खुद करने लगे ऐसा काम कि बन गई मिसाल
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर बसे अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने नक्सल प्रभाव वाले इलाके में विकास की नई मिसाल पेश की है। सड़क न होने से …

Dantewada News
- अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने प्रशासन का इंतजार छोड़ा, खुद बनाई सड़क।
- सड़क न होने से गर्भवती महिलाओं और बीमारों को उठाकर ले जाना पड़ता था
- नक्सल छाया घटने के साथ ग्रामीण विकास की ओर बढ़ रहे हैं।
दंतेवाड़ा : अबूझमाड़ में ,जहां कभी नक्सल खौफ के कारण बुनियादी सुविधाओं की कल्पना भी दूर की बात थी। आज वहां ग्रामीण मिल कर एक नई तस्वीर गढ़ रहे हैं। वर्षों तक प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी सड़क ना बनने से निराश ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही परिवर्तन की पहल की है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहद पर बसे गांव आधा दर्जन गांवों के सैकडों ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क निर्माण का काम शुरू किया है। यह जज़्बा अबूझमाड़ के विकास की नई कहानी लिख रहा है
सड़क न होने कारण होती थी तकलीफें
Dantewada News दरअसल दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहद पर बसे कौशलनार, तुमरीगुंडा, करका जैसे आधा दर्जन गांवों के पास सड़क जैसी आम सुवीधा नहीं था। ग्रामीण बताते हैं कि सड़क न होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बेहद कठिन थी। राशन के लिए उन्हें मीलों सफर करके जंगल और पहाड़ियों को पार करते हुए पैदल जाना पड़ता था। कई बार गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार ग्रामीणों को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता था। एम्बुलेंस उनके गांवों तक पहुंच ही नहीं पाती थी। इलाज के अभाव में कई ग्रामीणों ने समय पर चिकित्सा न मिलने के कारण अपनी जान भी गंवाई है थी।
Dantewada News इन्हीं परेशानियों से अब बाहर निकालने के लिए इन गांव के सैकडों ग्रामीणों ने खुद ही मिल कर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। ताकि उन्हें इन परेशानियों का सामना दोबारा न करना पड़े। नक्सलवाद का साया जैसे जैसे छंट रहा है लोग बुनियादी सुविधाओं की चाह में अब आगे आने लगे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कौशलनार, तुमरीगुंडा, करका सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण मिलकर सड़क निर्माण कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Abujhmad Villagers Build Their Own Road, Writing a New Story of Change in Dantewada
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am