Dantewada News: दो पूर्व सहायक आयुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज, DMF के कार्यों की निविदा में गड़बड़ी का मामला
Dantewada News: कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में साल 2021 से 2025 तक डीएमएफ मद से कराए गए कार्यों में निविदा प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। आरोप है कि …

- निविदा प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं
- DMF के कार्यों की निविदा में की गई गड़बड़ी
- BNS की 4 धाराओं में केस दर्ज
दंतेवाड़ा: Dantewada News, आदिवासी विकास विभाग में हुई गड़बड़ियों के मामले में अब बड़ी कार्रवाई हो गई है। विभाग के दो पूर्व सहायक आयुक्त डॉ. आनंदजी सिंह और के.एस. मसराम तथा क्लर्क संजय कोडोपी के खिलाफ आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ASP बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। BNS की 4 धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
निविदा प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं
Dantewada News, कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में साल 2021 से 2025 तक डीएमएफ मद से कराए गए कार्यों में निविदा प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। आरोप है कि क्लर्क संजय कोडोपी द्वारा कूट रचित दस्तावेज बनाकर निविदाएं निपटाई गईं। फिलहाल संजय कोडोपी निलंबित हैं।
बता दें, डॉ. आनंदजी सिंह पर पूर्व में गीदम थाने में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हो चुका है। फिलहाल DMF के कार्यों की निविदा में की गई गड़बड़ी को लेकर बीएनएस की धारा 318,337,340 और 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । जो गड़बड़ियों अब तक सामने आई हैं, उनमें करीब दस करोड़ रुपये के कार्य है, जिन्हें फर्जी डॉक्यूमेंट के ज़रिए चहेते ठेकेदारों को दिए गए हैं ।
read more: बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज झारखंड में 803 करोड़ के निवेश से कारखाना लगाएगी: प्रबंध निदेशक
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Dantewada News: FIR lodged against two former assistant commissioners, case of irregularities in tender of DMF works
दंतेवाड़ा
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am