BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

DRG-Naxalites Encounter in CG: सफल ऑपरेशन के बाद पुलिस मुख्यालय लौटे DRG के 300 जवान.. नक्सलियों के टॉप लीडर समेत 27 नक्सलियों को किया है ढेर

अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि, “इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे …

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh

satya prakash
Published: 23 May 2025 | 4:45 pmModified: 23 May 2025 | 4:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. DRG ने नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर पर 27 माओवादी आतंकियों को ढेर करने में सफलता पाई।
  2. माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू 40 साल से नक्सली हिंसा में शामिल था।
  3. मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने ऑपरेशन में शामिल जवानों का स्वागत किया और उनकी हौसला अफजाई की।

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: बस्तर: नारायणपुर-बीजापुर के बॉर्डर पर अबतक के सबसे सबसे एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद डीआरजी के सभी 300 जवान सुरक्षित रूप वापस पुलिस मुख्यालय दंतेवाड़ा लौट आये है। जवानों के इसी टुकड़ी ने नारायणपुर में माओवादियों के महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ़ बसवाराजू समेत 27 माओवादियों को ढेर करने में कामयाबी पाई थी।

Read More: Mukesh Ambani Big Announcement: पूर्वोत्तर के लिए रिलायंस का बड़ा ऐलान! 75 हजार करोड़ का निवेश, 25 लाख रोजगार और 350 बायोगैस प्लांट

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कैंप में अबूझमाड़ में दो दिन पहले हुए सफल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनकी हौसला अफजाई की।

सबसे बड़े कामयाबी

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: गौरतलब हैं कि, बुधवार को नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर में हुए मुठभेड़ में मारे गए सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराज ने चार दशकों से अधिक समय तक नक्सली हिंसा को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। सुरक्षाकर्मियों और जनप्रतिनिधियों पर 200 से अधिक हमले में नक्सलियों का ढेर महासचिव केशव राव शामिल था। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को दी है।

उन्होए बताया कि, "मुठभेड़ में मारा गया सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराज पिछले 40-45 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। वह 200 से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल था।"

आंध्र के श्रीकाकुलम का रहने वाला था केशव राव

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला बी.टेक स्नातक केशव राव उर्फ़ बसवराज माओवादियों के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत था। बाद में उन्हें प्रतिबंधित संगठन के महासचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था।

आईजी सुंदरराज ने यह भी बताया कि, "पिछले दो-तीन सालों में वह सीपीआई (माओवादी) का महासचिव था। सुरक्षा बलों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ कई हमलों में साजिश और योजना बनाने में उसकी सक्रिय भूमिका थी"

मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान पूरी

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, नारायणपुर जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 27 माओवादियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए लोगों में सीपीआई (माओवादी) का महासचिव भी शामिल है। डीजीपी गौतम ने बताया कि, "उन सभी ढेर किये गये नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इस संबंध में रायपुर में एक प्रेस वार्ता होगी।

महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने आईजी बस्तर पी सुंदरराज और अन्य अधिकारियों के साथ नक्सलियों के शवों और उनसे बरामद हथियारों का निरीक्षण किया। बरामद हथियारों और गोला-बारूद में बीजीएल, कार्बाइन, इंसास, एके 47, एसएलआर, 303 राइफल और अन्य आग्नेयास्त्र शामिल हैं। वही 31 मार्च 2026 तक पूरे भारत से नक्सलवाद को खत्म करने के केंद्र के संकल्प के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा, "यह हमारे गृह मंत्री का संकल्प है। अगर यह उससे पहले हो जाए तो अच्छा है।"

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की पुलिस और डीआरजी फोर्स ने नक्सल उन्मूलन अभियान में बुधवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर में हुए मुठभेड़ में जवानों में नक्सलियों के टॉप लीडर और महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ़ बसवराजू को मार गिराया। इसके साथ ही एनकाउंटर में कुल 27 नक्सली भी ढेर कर दिए गये। इस ऑपरेशन में शामिल दो जवान भी शहीद हुए है।

केशव राव के मौत पर केंद्र और राज्य की सरकार ने राहत की सांस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ में शामिल जवानों की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी। नम्बाला केशव राव पर करीब डेढ़ करोड़ का इनाम घोषित था। गणपति के बाद वह प्रतिबंधित वामपंथी उग्रवादी संगठन का महासचिव बनाया गया था। करीब तीन दशक बाद पुलिस ने किसी महासचिव स्तर के नक्सली नेता को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है।

हालांकि एक तरफ जहां नक्सल उन्मूलन के प्रयासों को लेकर देशभर में पुलिस और सरकार की तारीफ हो रही है तो वही वामपंथी संगठन सीपीआई (एम) ने इस मुठभेड़ की निंदा की है। पार्टी की तरफ से इस बारें में आधिकारिक प्रेसनोट भी जारी किया गया है।

क्या लिखा सीपीआई (एम) ने?

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: अपने प्रेसनोट में सीपीआई (एम) ने नम्बाला केशव राव को मुठभेड़ में मार गिराने की निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि, "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) छत्तीसगढ़ में अपने महासचिव नंबाला केशवराव सहित 27 माओवादियों की मुठभेड़ की कड़ी निंदा करती है। माओवादियों द्वारा बार-बार बातचीत की अपील को नज़रअंदाज़ करते हुए, केंद्र सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बातचीत के ज़रिए समाधान निकालने का विकल्प नहीं चुना है। इसके बजाय, वे हत्याओं और विनाश की अमानवीय नीति अपना रहे हैं।"

बताया गया 'फासीवादी मानसिकता"

आपने प्रेस नोट में वामपंथी दल ने लिखा कि, "केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा समय-सीमा दोहराते हुए दिए गए बयान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा यह बयान कि बातचीत की कोई ज़रूरत नहीं है, एक फासीवादी मानसिकता को दर्शाता है जो मानव जीवन लेने का जश्न मनाता है और लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है।"

रोके जाये सभी ऑपरेशन

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: प्रेसनोट में वामपंथी दल ने लिख, "कई राजनीतिक दलों और चिंतित नागरिकों ने सरकार से बातचीत के अनुरोध पर विचार करने की अपील की है। माओवादियों की राजनीति के प्रति हमारे विरोध के बावजूद, हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह बातचीत के उनके अनुरोध को तुरंत स्वीकार करे और सभी अर्धसैनिक ऑपरेशन रोक दे।"

अमित शाह ने बताया था 'ऐतिहासिक उपलब्धि'

नक्सलियों के खिलाफ मिली इस कामयाबी पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने इस बारें में ट्वीट करते हुए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है। उन्होंने एक बार फिर से याद दिलाया है कि अगले साल के मार्च तक देशभर से नक्सलवाद को ख़त्म कर दिया जाएगा।

“नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में, हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि हमारे बलों द्वारा एक महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ।”

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: उन्होंने आगे लिखा, “यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।”

Read Also: Israeli Embassy Employees Killed: दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की अमेरिका में गोली मारकर हत्या.. नेतन्याहू बोले, "आतंक के खिलाफ अकेला ही लडूंगा लड़ाई"

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh: अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि, “इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और हमारे लोगों के लिए शांति और प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”.

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: DRG के जवानों ने नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 27 माओवादी आतंकियों को ढेर किया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: DRG-Naxalites Encounter in Chhattisgarh, 300 jawans returned from the jungles to Dantewada Police Headquarters

शहर की खबरें

दंतेवाड़ा

और भी पढ़ें ›
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am