नाबालिग लड़के से जबरन शारीरिक संबंध बनाती है महिला, लड़के की मां ने कहा ‘दो साल से रहने लगा गुमसुम’
woman forcibly has physical relations with a minor boy: मामला बिहार के दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग …

दरभंगा: woman forcibly have sex with a minor boy एक महिला पर यह आरोप लगा है कि वे बीते दो साल से एक नाबालिग लड़के साथ जबरन शारिरिक संबंध बना रही है। मामला बिहार के दरभंगा जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़के की मां ने इसे लेकर थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मिली जानकारी के अनुसार मामला एक पुराने दुष्कर्म केस से जुड़ा है। इस केस में महिला ने पहले आरोप लगाया था कि नाबालिग लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक अन्य युवक ने इसका वीडियो बनाया। लेकिन अब नाबालिग लड़के की मां ने महिला पर ही उल्टे गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानें क्या क्या हैं आरोप
woman forcibly have sex with a minor boy इस शिकायत में नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि महिला पिछले दो सालों से उनके बेटे का यौन शोषण कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि 2022 में नए साल के दिन महिला उनके बेटे को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा करने के बहाने अपने साथ ले गई थी। वापसी पर महिला ने कथित तौर पर लड़के को नशीला पदार्थ मिला हुआ जलेबी खिलाया और उसके नशे में होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, महिला ने इस घटना का एक वीडियो भी बनाया।
वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल
कथित तौर पर महिला ने वीडियो के जरिए लड़के को ब्लैकमेल किया और दो साल तक उसका यौन शोषण करती रही। महिला की इस हरकत की वजह से लड़का गुमसुम रहने लगा और उसकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा। जब उसके माता-पिता ने उससे व्यवहार में बदलाव का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई।
रेप केस में फंसाने की धमकी
woman forcibly have sex with a minor boy नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने महिला से बात की और उसे यह सब बंद करने के लिए कहा, तो उसने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी दी। महिला ने कहा कि हमको इस काम को करने से जो रोकेगा उसे रेप केस में फंसा देंगे।
मामले में पुलिस ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A woman forcibly has physical relations with a minor boy
DARBHANGA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm