BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Minor Girl Gang Raped: 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, 4-5 लोगों ने मिलकर की नाबालिग से दरिंदगी

16 year old girl gang raped: मिली जानकारी के अनुसार 4-5 लोगों ने मिलकर नाबा​लिग के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उड़नू की टोरिया …

Dhar Crime News, file image

Dhar Crime News, file image

Dr.Anil Shukla
Published: 22 Aug 2025 | 9:40 pmModified: 22 Aug 2025 | 9:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. मध्यप्रदेश के दतिया से हैरान करने वाली खबर
  2. 4-5 लोगों ने मिलकर नाबा​लिग के साथ किया दुष्कर्म
  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी

दतिया: 16 year old girl gang raped, मध्यप्रदेश के दतिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां पर एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 4-5 लोगों ने मिलकर नाबा​लिग के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उड़नू की टोरिया की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read more:  सरकार ने चिप उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध कोष में से 97 प्रतिशत राशि ‘आवंटित’ की

ग्वालियर में भी महिला से गैंगरेप

इसके पहले आज ग्वालियर से भी एक गैंगरेप का मामला सामने आया था। जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंजाम इतना भयानक होगा, भिंड कीं ब्यूटी पार्लर संचालिका को शायद इसका अंदाजा भी नहीं रहा होगा। सोशल मीडिया फ्रेंड उसे प्यार का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता रहा। फिर कारोबार को बढ़ाने का सपना दिखा कर उसके साथ गैंगरेप कर फिर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद महिला ने भिंड पुलिस से शिकायत की। वही भिंड पुलिस ने मामला जीरो पर कायम कर केस डायरी को ग्वालियर महाराजपुरा थाना पुलिस को भेजी है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से बढ़ा बातचीत का सिलसिला

दरअसल, भिंड निवासी महिला की 5 महीने पहले भिंड मेहगांव निवासी राज जाटव से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। फिर दोनों के बीच बातचीत हुई, बातों का सिलसिला बढ़ा तो राज को मोबाइल नंबर दे दिया। नजदीकी बढ़ाने के लिए राज ने उसकी बस्ती में कमरा किराए पर ले लिया। वहां अक्सर उससे मुलाकात होती थी। पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर चलती है। इसलिए राज ने इस कारोबार को बढ़ाने का सपना दिखाकर उसके साथ फरेब किया। ग्वालियर में कारोबार करने की बातों में आकर राज को उसने बाइक दिलवाई उसका डाउन पेमेंट 20 हजार 500 रुपया उसने भरा और जिसकी वहां किश्त भी चुका रही थी।

राज और शिवम ने किया सामूहिक दुष्कर्म

15 जुलाई को राज और उसका फुफेरा भाई शिवम भिंड से उसकी गृहस्थी और ब्यूटी पार्लर का सामान भर कर ग्वालियर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर ले आए। यहां डीडी नगर में कमरा लेकर उसे रखा और रात को राज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छह दिन बाद राज और शिवम ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके वीडियो फोटो भी खींच लिए। महिला ने पति और ससुराल वालों को आप बीती बताकर किसी तरह वहशियों के शिकंजे से निकली और भिंड पुलिस से शिकायत की। भिंड पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की होने पर केस डायरी को महाराजपुरा थाना भेजा गया है। वही पुलिस केस डायरी पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

read more:  पाकिस्तान: इमरान खान के दो भांजे नौ मई के दंगों के मामले में गिरफ्तार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 16 year old girl gang raped, 4-5 people together brutalized the minor

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm