BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhamtari Politicians Viral Video: पेट्रोल-डीजल बचाने के फेर में BJP नेताओं ने तोड़े ट्रैफिक के कायदे.. एक-एक ई-रिक्शा में क्षमता से ज्यादा ‘नेता’. पुलिस बोली, ‘लेंगे एक्शन’

Dhamtari BJP Leaders Viral Video: धमतरी में भाजपा नेताओं का ओवरलोड ई-रिक्शा वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में।

Dhamtari BJP Leaders Viral Video

Dhamtari BJP Leaders Viral Video

satya prakash
Published: 14 May 2026 | 8:11 pmModified: 14 May 2026 | 8:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा नेताओं का ओवरलोड ई-रिक्शा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  2. पेट्रोल-डीजल बचाने के संदेश के बीच ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठे।
  3. ट्रैफिक पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।

धमतरी: शहर के जनप्रतिनिधियों का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। वीडियो में नगर निगम महापौर और भाजपा पार्षद ई-रिक्शा में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठकर शहर में घूमते नजर आ रहे हैं। (Dhamtari BJP Leaders Viral Video) जनप्रतिनिधियों का कहना था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग कर रहे थे, लेकिन इस दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी साफ दिखाई दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

तीन-चार सवारियों की जगह 8-9 नेता बैठे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस ई-रिक्शा में सीमित संख्या में यात्रियों के बैठने की अनुमति होती है, उसी में छह से सात लोग सवार होकर शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले थे। वीडियो में कुछ लोग किनारे बैठे और एक-दूसरे से सटकर यात्रा करते नजर आए। आमतौर पर ई-रिक्शा में तीन से चार लोगों के बैठने की अनुमति होती है, लेकिन यहां क्षमता से अधिक सवारी बैठाई गई थी। बताया जा रहा है कि नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा और भाजपा पार्षद विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने ई-रिक्शा का उपयोग कर ईंधन बचाने का संदेश देने की कोशिश की, लेकिन अब यही पहल सवालों के घेरे में आ गई है। (Dhamtari BJP Leaders Viral Video) लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले जनप्रतिनिधियों को खुद नियमों का पालन कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से उठे सवाल

शहर में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख देती है। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब जनप्रतिनिधि खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आए तो मामला और अधिक चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नियम सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही हैं।

पुलिस ने कहा, शिकायत पर होगी कार्रवाई

मामले पर ट्रैफिक डीएसपी मोनिका मरावी ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाना नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में यातायात पुलिस कार्रवाई करती है। (Dhamtari BJP Leaders Viral Video) अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्या संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी या मामला केवल चर्चा तक सीमित रह जाएगा।

क्या थी 'बचत' के लिए पीएम की सलाह?

गौरतलब है कि, पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित ऊर्जा और आर्थिक संकट के मद्देनजर देशवासियों से कई तरह की अपील की थी। इनमें निजी वाहनों क बजाये सार्वजानिक वाहनों के उपयोग, बेवजह यात्राओं से बचने, कारपूलिंग जैसी सलाह शामिल थी। पीएम के इस अपील को भाजपा शासित राज्यों ने लागू किया और अपने काफिलों से कई सरकारी वाहनों को हटाया भी। खुद प्रधानमंत्री ने अपने कॉनवे में महज दो करों के साथ सफर करते नजर आये थे।

Image

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Image

इन्हें भी पढ़ें:-

संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना

परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग

सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वीडियो में भाजपा नेता क्षमता से ज्यादा सवारियों के साथ ई-रिक्शा में सफर करते दिखे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhamtari BJP Leaders Viral Video Sparks Row Over Overloaded E-Rickshaw And Traffic Rule Violation

शहर की खबरें
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm