Dhamtari Suicide News: मोबाइल फोन की खातिर 16 साल के मासूम ने दी जान, मां की साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों के इनकार ने तोड़ दिया दिल
Dhamtari Suicide News: मोबाइल फोन की खातिर 16 साल के मासूम ने दी जान, मां की साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों के इनकार ने तोड़ दिया दिल

Dhamtari Suicide News
- मोबाइल की चाहत में 16 साल के छात्र ने की आत्महत्या,
- आर्थिक तंगी में टाल दिया था परिजनों ने,
- धमतरी में दिल दहला देने वाली घटना,
धमतरी: Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित सांकरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर माता-पिता और अभिभावक को सोचने पर मजबूर कर दिया है। महज़ 16 वर्ष की उम्र में एक छात्र ने केवल इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली क्योंकि उसकी मोबाइल फोन की मांग पूरी नहीं हो सकी।
Dhamtari Suicide News: जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम प्रियांशु साहू था। वह बीते कुछ दिनों से अपने माता-पिता से नया मोबाइल फोन दिलाने की ज़िद कर रहा था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों ने उसे समझाया कि अभी फसल की बिक्री नहीं हुई है इसलिए कुछ समय बाद मोबाइल लाया जाएगा। परिजनों को यह अंदाजा नहीं था कि उनका यह साधारण सा जवाब बेटे की ज़िंदगी का अंत बन जाएगा।
Dhamtari Suicide News: घटना के दिन जब घर के सदस्य बाहर किसी काम से गए थे उसी दौरान प्रियांशु ने अपनी मां की साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घर लौटने पर जब परिजनों ने बेटे को इस अवस्था में देखा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari Suicide News: 16-year-old innocent committed suicide for the sake of a mobile phone
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm