BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dhar Accident News: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत, 18 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

dhar accident news

dhar accident news

muskan mishra
Published: 23 Sept 2025 | 10:00 amModified: 23 Sept 2025 | 10:00 am
HIGHLIGHTS
  1. र के उमरबन थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 2 की मौत।
  2. हादसे में 18 से अधिक मजदूर घायल, महिलाएं और बच्चे भी शामिल।
  3. पिकअप वाहन में सवार थे 50 से अधिक मजदूर, लौट रहे थे कटाई कर।

Dhar Accident News: धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उमरबन थाना क्षेत्र के मोहनपुरा पुलिया के पास उकाला गांव के समीप हुआ। इस हृदय विदारक दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

पिकअप में 50 से ज्यादा मजदूर थे सवार

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 50 से ज्यादा मजदूर सवार थे, जो सोयाबीन की कटाई का कार्य कर अपने गांव वापस लौट रहे थे। वाहन जैसे ही मोहनपुरा पुलिया के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि मजदूर वाहन से उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कई लोग वाहन के नीचे दब गए।

महिलाएं और बच्चे भी घायल

इस हादसे में घायल हुए लोगों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से घायलों को उमरबन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मजदूरों को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Dhar Accident News: धार जिला अस्पताल में तैनात डॉ. बाज बहादुर सिंह ने बताया कि "हमें रात में कई गंभीर रूप से घायल मजदूर लाए गए, जिनका तुरंत उपचार शुरू किया गया।" उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में एक की पहचान जामला गांव निवासी गोविंद पिता नराण (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी मौत उमरबन अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दूसरे मृतक की भी पहचान जामला गांव के निवासी के रूप में हुई है, हालांकि नाम की पुष्टि देर रात तक नहीं हो सकी थी।

 हादसे की जानकारी मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

 Dhar Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही उमरबन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे, जो हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस अब वाहन चालक और मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

read more: Aligarh Road Accident News: जिंदा जले एक ही परिवार के 4 लोग, दो मासूम भी शामिल, कार और मिनी बस में टक्कर के बाद लगी आग 

read more: Aligarh Road Accident News: जिंदा जले एक ही परिवार के 4 लोग, दो मासूम भी शामिल, कार और मिनी बस में टक्कर के बाद लगी आग

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: धार जिले के उमरबन थाना क्षेत्र के उकाला गांव के पास मोहनपुरा पुलिया पर।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dhar News: Tragic road accident in Dhar district, two laborers killed, more than 18 injured after pickup overturned

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm