Dhar Bhojshala Verdict: ‘हम वहां नमाज पढ़ना जारी रखेंगे…’,भोजशाला फैसले के बाद शहर काजी का बड़ा बयान, अब उठाएंगे ये कदम
Dhar Bhojshala Verdict: ‘हम वहां नमाज पढ़ना जारी रखेंगे…’,भोजशाला फैसले के बाद शहर काजी का बड़ा बयान, अब उठाएंगे ये कदम

shahar kazi
- भोजशाला में जश्न का माहौल
- हाई कोर्ट ने मंदिर माना
- ASI रिपोर्ट बनी अहम आधार
Dhar Bhojshala Verdict: धार: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा धार स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाए जाने के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। अदालत ने भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना की अनुमति दे दी है। फैसले के बाद भोज उत्सव समिति के सदस्य, आंदोलनकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अखंड ज्योति मंदिर पहुंचे, जहां मां वाग्देवी और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे सनातन आस्था और वर्षों से चल रहे आंदोलन की बड़ी जीत बताया। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भोजशाला परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
कोर्ट ने ASI सर्वे रिपोर्ट को अहम आधार माना
हाई कोर्ट ने अपने फैसले में ASI सर्वे रिपोर्ट को अहम आधार माना। सर्वे के दौरान परिसर से कई खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली थीं, जबकि दीवारों पर धार्मिक आकृतियां और राजा भोज काल की नक्काशी भी सामने आई थी। ASI की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मस्जिद का निर्माण मंदिर के अवशेषों और खंभों का पुनः उपयोग कर किया गया था। अदालत ने केंद्र सरकार से लंदन म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्राचीन प्रतिमा को भारत वापस लाने पर भी विचार करने को कहा है, जिसके बाद प्रतिमा वापसी की मांग तेज हो गई है।
शहर काजी ने क्या किया?
हालांकि, फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर काजी ने ASI की रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि कई साक्ष्यों को नजरअंदाज किया गया और रिपोर्ट सिर्फ एक पक्ष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 2003 का आदेश नमाज को जारी रखने के लिए था और यहां सदियों से नमाज होती आ रही है। काजी ने यह सवाल भी उठाया कि धारा 144 लागू होने के बावजूद हिंदू पक्ष द्वारा आतिशबाजी और नारेबाजी कैसे की गई। उन्होंने दावा किया कि 1935 के गजट नोटिफिकेशन और मराठा स्टेट के रिकॉर्ड में भी इसे मस्जिद बताया गया है। गौरतलब है कि भोजशाला विवाद 11वीं सदी में राजा भोज द्वारा निर्मित स्थल को लेकर है, जहां हिंदू पक्ष इसे मां सरस्वती का मंदिर और संस्कृत विश्वविद्यालय मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भोजशाला में जश्न का माहौल
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhar Bhojshala Verdict

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm