Dhar News: एमपी के धार में बीजेपी नेता की पार्टी में खुलेआम फायरिंग, हंसते-हंसते बच्चों के सामने चलाए कट्टे, खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो…
मध्यप्रदेश के धार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता लखन सिंह राठौड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो …

dhar news
- धार में BJP नेता लखन सिंह राठौड़ का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल।
- घटना एक बर्थडे पार्टी के दौरान नौगांव क्षेत्र में हुई।
- राठौड़ BJP के खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं।
Dhar News: धार: इन दिनों धार जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ताज़ा मामला जिले से करीब कुछ किलोमीटर दूर नवासा गांव का है, जहां एक वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में धार बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लखन सिंह राठौड़ खुलेआम गन से हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बर्थडे पार्टी में की गई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो भाजपा नेता जसवंत सिंह राठौड़ के जन्मदिन समारोह के दौरान का है, जहां केक कटिंग और जश्न के बीच लखन सिंह राठौड़ फायरिंग करते नज़र आ रहे हैं।
नेता ने खुद शेयर कियी वीडियो
Dhar News: इस घटना का वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, बल्कि बताया जा रहा है कि लखन सिंह राठौड़ ने इस हर्ष फायरिंग का वीडियो खुद ही अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर भी शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है, और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।
पुलिस का बयान आया सामने
Dhar News: हालांकि नौगांव थाना प्रभारी हीरो सिंह रावत ने बताया कि हर्ष फायरिंग का वीडियो संज्ञान में आया है, मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हर्ष फायरिंग न सिर्फ खतरनाक बल्कि कानूनन अपराध भी है। कई बार ऐसे मामलों में कोई निर्दोष व्यक्ति गोली लगने से घायल या मृत भी हो सकता है। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने राठौड़ को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही उनसे पूछताछ की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वीडियो में दिख रहे नेता लखन सिंह राठौड़ हैं, जो BJP खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhar News: BJP leader opened fire in Dhar, MP, fired pistols while laughing, himself shared the video on social media...

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am