BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Matru Vandana Yojana: मातृ वंदन योजना की 10 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को राशि अंतरित, PM मोदी ने जन्मदिवस पर माताओं-बहनों को दी सौगात..

अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा लेकिन हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही …

Matru Vandana Yojana Amount Credited

Matru Vandana Yojana Amount Credited

satya prakash
Published: 17 Sept 2025 | 1:34 pmModified: 17 Sept 2025 | 1:35 pm
HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना राशि जारी की।
  2. धार में पीएम मित्रा पार्क की शुरुआत।
  3. सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के लिए बधाई दी।

Matru Vandana Yojana Amount Credited: धार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के धार जिले देशभर की महिलओं को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उन्नति को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “मेरा जन्मदिन तभी सार्थक है, जब इसका लाभ देश की माताओं, बहनों और बेटियों को मिले।” इसी सोच के साथ उन्होंने महिलाओं को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू करने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने संबंधी बड़े निर्णय लिए। इसके अलावा, उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान में विशेष योजनाओं का खाका पेश किया, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभान्वित करेंगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कार्यक्रम में पीएम मोदी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मोदी जी का जीवन महिलाओं, युवाओं और समाज के वंचित वर्ग के लिए प्रेरणा है। धार में हुआ यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन समारोह नहीं था, बल्कि इसे महिलाओं के सम्मान और उत्थान का राष्ट्रीय संकल्प दिवस माना जा रहा है। महिलाओं में इस घोषणा को लेकर भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया।प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति को नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम मित्रा पार्क की सौगात दी

प्रधानमंत्री ने धार से देश के कुल निर्यात में टेक्सटाइल सेक्टर का 9 प्रतिशत योगदान है। टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पीएम मित्रा पार्क की स्थापना का मिशन प्रारंभ हुआ है। टेक्सटाइल सेक्टर में यह पार्क विकास की नई कड़ी बनेगा। कार्यक्रम में पीएम मित्रा पार्क की विशेषताओं पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मातृ वंदन योजना की 10 लाख से अधिक हितग्राहियों को राशि अंतरित की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक बगिया मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की दीदी लक्ष्मी डूडिया को अमरूद का पौधा भेंट किया गया। इसी दौरान राधा कलमी को 1 करोड़ वां सिकल सेल एनीमिया कार्ड प्रदान किया।

माताओं-बहनों का सम्मान सब कुछ :पीएम मोदी

Matru Vandana Yojana Amount Credited: अपने सम्बोधन में माताओं बहनों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मां भारती की आन-बान और शान से बड़ा कुछ भी नहीं है। हमारा सबकुछ समर्पित हो तो देश के लिए हो। स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित किया। विकसित भारत उनका सपना था। वे चाहते थे गुलामी की जंजीरों को तोड़कर भारत आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, हमारा मकसद है एक भी माता बहन गंभीर बीमारी का शिकार न हों। कई बीमारियां चुपचाप आती हैं और धीरे-धीरे बड़ी गंभीर बन जाती है। ऐसी बीमारियां जिनका सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए खतरा है। उन्हें पहचानकर दूर करना सबसे ज्यादा जरूरी है। सभी की जांच की जाएगी और मेरी माताओं-बहनों ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आपका आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा रक्षकवच है।

पाकिस्तान को चेताया

अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा लेकिन हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। आतंकी मासून इलियास कश्मीरी के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कल ही, देश और दुनिया ने देखा है, पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया। उन्होंने आगे कहा कि, यह नया भारत है, यह किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। मसूद

सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

Matru Vandana Yojana Amount Credited: प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। डॉ मोहन यादव ने कहा कि, “हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन आदिवासी अंचल में मना रहे हैं। मैं आपको हम सब की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं… बीते 11 वर्षों में भारत ने आपके कुशल नेतृत्व में वो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की जो कभी कल्पना मात्र लगती थी। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सख्त कार्रवाई केवल आपके कुशल मार्गदर्शन में हो सकती है।”

https://youtu.be/uPaRyueBNR0

READ MORE: Contract Employees Regularization: संविदा चौकीदार, माली और रसोइयों का होगा नियमितीकरण!.. कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा 'स्थाई करना ही होगा'..

READ ALSO: Jabalpur News: सावधान ! जबलपुर की गलियों में घूमते हैं हथियारबंद चोर, कालोनी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप...

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Modi Credited Matru Vandana Yojana Amount in Dhar, Boosting Women Empowerment and Textile Sector

शहर की खबरें
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am