Diwali Kab Hai: देश का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली का सभी देशवासियों को बेसर्बी से इंतजार रहता है। दिवाली पांच दिनों की होती है, जिसमें पहला दिन धनतेरस, दूसरा दिन नरक चौदस, तीसरा दिन लक्ष्मी पूजा, चौथा दिन गोवर्धन पूजा और पांच दिन भाई दूज का होता है। दीपावली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन अमावस की काली रात होती है, जिसे दीये की रौशनी से दूर किया जाता है।इस बार दीपावली को लेकर कुछ लोगों को कंप्यूजन हो रहा है कि दिवाली 31 अक्टूबर को है यै फिर 1 नवंबर को।
अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो बता दें कि इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपावली के त्योहार पर रात्रि में अमावस्या तिथि होनी चाहिए जो कि 1 नवंबर 2024 को शाम के समय नहीं है। इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है।
Diwali 2024 Subh Muhurt
शास्त्रों के मुताबिक, 31 अक्टूबर यानी गुरूवार को अमावस्था तिथि दिन में 2 बजकर 40 मिनट से लग रही है। इस कारण से दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपावली के त्योहार पर रात्रि में अमावस्या तिथि होनी चाहिए जो कि 1 नवंबर 2024 को शाम के समय नहीं है. ऐसे में दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।