Durg Crime News: बीड़ी मांगना युवक को पड़ा भारी, नाराज नाबालिग ने इस तरह से दिया हत्या को अंजाम, अपचारी बालक गिरफ्तार
Durg Crime News: अपचारी बालक से पीने के लिए बीड़ी मांगने लगा, अपचारी बालक द्वारा बीड़ी नहीं देने से दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद मृतक नरेश ठाकुर …

- सोते समय सिर पर पत्थर पटककर की हत्या
- बहू ने की थी दादी सास की सिर पर वारकर हत्या
दुर्ग: Durg Crime News, दुर्ग पुलिस ने बीते 8 अक्टूबर की रात इंदिरा मार्केट के सब्जी मंडी में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा ली है। वहीं हत्यारे आपचारी बालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल 8 अक्टूबर की रात अपचारी बालक जो कि रात को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाजा बजाकर पैदल इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था। तभी सब्जी मार्केट के पास अपचारी बालक को मृतक नरेश ठाकुर मिला। जो कि अपचारी बालक से पीने के लिए बीड़ी मांगने लगा, अपचारी बालक द्वारा बीड़ी नहीं देने से दोनों के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद मृतक नरेश ठाकुर ने अपचारी बालक को गाली दे दी।
सोते समय सिर पर पत्थर पटककर की हत्या
गाली देने से नाराज अपचारी बालक कुछ देर वहीं ठहरकर उसके सोने का इंतजार करता रहा, जैसे ही नरेश ठाकुर दुकान के बाहर सोने लगा, उसके बाद आवेश में आकर अपचारी बालक ने पास ही पड़े पत्थर को उठाकर उसके सर पर पटक दिया। जिससे मौके पर ही नरेश ठाकुर की मौत हो गई। पुलिस ने अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।
बहू ने की थी दादी सास की सिर पर वारकर हत्या
इसके पहले भी बीते दिन दुर्ग जिले में एक खौफनाक हत्याकांड ने सभी को दहला दिया। नंदिनी थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव में बहू रोशनी वर्मा ने अपनी 70 वर्षीय दादी सास उर्मिला वर्मा की लोहे के हथौड़े से हत्या कर दी थी। यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। पुलिस के मुताबिक, बहू को “खाना बनाने को लेकर ताने” दिए जा रहे थे, जिससे वह गुस्से में आ गई और वार कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन घर पहुंचे, तो उर्मिला वर्मा को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Durg News: Asking for a bidi proved costly for the young man; an angry minor committed the murder in this manner; the juvenile was arrested
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी
30 Sept 2026 | 1:12 pm
Chhattisgarh Youth Congress Election 2026: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी ID से वोटिंग! भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशियों पर लगे आरोप…यहां With Iyc ऐप हैक! अध्यक्ष उम्मीदवार को पड़े फर्जी वोट…
30 Sept 2026 | 11:48 am
Durg Crime News: लिव इन पार्टनर ने नाबालिग युवती को उतारा मौत के घाट, इस हाल में मिला शव, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात
26 Sept 2026 | 6:55 pm
Chhattisgarh Open Jail: छत्तीसगढ़ की जेल में बड़ा बदलाव, अब खुले माहौल में काम करेंगे बंदी, इस जेल से शुरू हुई नई व्यवस्था
23 Sept 2026 | 10:49 am
Bhilai Suicide News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग के चलते सुसाइड करने की आशंका
22 Sept 2026 | 3:14 pm
Swine Flu Case Durg: फिर बढ़ा स्वाइन फ़्लू का खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
19 Sept 2026 | 8:39 am
Bhilai Ganesh Pandal Tax: गणेश पंडालों पर लगेगा टैक्स! बड़े पंडालों को देना होगा शुल्क, नगर निगम ने जारी किया नोटिस
14 Sept 2026 | 12:06 pm
Durg Minor Girl Rape Case Update: मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला, नवरात्र के दौरान दुर्ग में हुई थी वारदात
10 Sept 2026 | 8:44 pm