CG SIR BLO News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में BLO से जमकर मारपीट..फोड़ दिया सिर..SIR के लिए दस्तावेज जांचने पहुंचा था तभी..
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में BLO (Booth Level Officer) पर लगातार बढ़ते दबाव और खतरों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला है भिलाई से जहां ड्यूटी के …
CG BLO SIR News
- भिलाई: युवक ने SIR का फॉर्म लेने पहुंचे BLO का सिर फोड़ा
- खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपी जावेद खान को किया गिरफ्तार
- BLO रूपेश जोशी ने खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
CG SIR BLO News: भिलाई: SIR प्रक्रिया को लेकर कई राज्यों में BLO (Booth Level Officer) पर लगातार बढ़ते दबाव और खतरों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला है छत्तीसगढ़ के भिलाई से जहां एक युवक ने BLO पर जानलेवा हमला कर दिया, वहीं शहडोल में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान एक बीएलओ की हृदयाघात से मौत हो गई। ये घटनाएँ चुनावी ड्यूटी के दौरान बीएलओ पर बढ़ते तनाव, कार्यभार और सुरक्षा के सवाल खड़े करती हैं।
फॉर्म लेने पहुंचे BLO का सिर फोड़ा
दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण वार्ड में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना हुई। चुनावी कार्य के तहत SIR फॉर्म भरवाने पहुंचे BLO रूपेश जोशी पर स्थानीय युवक जावेद खान ने अचानक हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, BLO रूपेश निवासी से दस्तावेज़ मांग रहे थे, तभी आरोपी जावेद खान आगबबूला हो गया। विवाद बढ़ते ही उसने BLO के सिर पर वार कर दिया, जिससे रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
BLO ने दर्ज कराई शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद BLO ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, "आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच जारी है।"
BLO पर खतरे के कई मामले आ रहे सामने
यह पहली बार नहीं है जब किसी BLO को ड्यूटी के दौरान मारपीट या धमकी का सामना करना पड़ा हो। मतदाता सूची पुनरीक्षण, फॉर्म वेरिफिकेशन और घर-घर सर्वे जैसे कार्य अक्सर टकराव की स्थिति पैदा कर देते हैं। शहडोल में ड्यूटी में लगे BLO की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 54 वर्षीय शिक्षक और BLO मनीराम नापित, जो संकुल कोटमा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांध टोला में पदस्थ थे, सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान ही गिर पड़े। वे चुनाव आयोग की विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में ग्रामीणों से फॉर्म भरवा रहे थे। इसी दौरान किसी अधिकारी का फोन आया। फोन रखते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने निकले लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: CG SIR BLO News: In this district of Chhattisgarh, a BLO was beaten up badly…
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am