BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Durg Triple Murder Case Verdict: दूसरी बीवी और मासूम बेटी के हत्यारे को फांसी की सजा.. दुर्ग में सामने आया था यह खौफनाक कांड, खुद को भी दिखाना चाहता था मृत इसलिए..

Durg Triple Murder Case Verdict: दुर्ग तिहरे हत्याकांड में आरोपी रवि शर्मा को पत्नी और बेटी की हत्या पर फांसी की सजा सुनाई गई

Durg Triple Murder Case Verdict

Durg Triple Murder Case Verdict

satya prakash
Published: 29 Apr 2026 | 6:46 pmModified: 29 Apr 2026 | 6:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. दुर्ग कोर्ट ने तिहरे हत्याकांड में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई
  2. पत्नी और डेढ़ माह की बेटी की निर्मम हत्या का मामला
  3. पुलिस जांच में आरोपी की साजिश और झूठ उजागर हुआ

दुर्ग: करीब छह साल पहले दुर्ग में सामने आए एक खौफनाक तिहरे हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ बड़ी सजा तय की है। अदालत ने तीन-तीन लोगों की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी का नाम रवि शर्मा है। (Durg Triple Murder Case Verdict) इस मामले में दुर्ग न्यायालय में शासकीय वकील भावेश कटरे ने पैरवी की। भिलाई नगर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ध्रुव ने जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया था।

पढ़ें कैसे दिया था इस हत्याकांड को अंजाम

गौरतलब है कि पूरा मामला 21 जनवरी 2020 की सुबह का है। यहां भिलाई के तालपुरी में मौजूद पारिजात कॉलोनी में रहने वाली मंजू और उसकी डेढ़ महीने की बेटी की लाश बंद घर में जली हुई हालत में बरामद की गई थी। पुलिस को मौके से एक और शख्स की लाश मिली थी। पहले तो आशंका जताई गई कि यह लाश मंजू के पति रवि शर्मा की होगी, लेकिन जांच में सामने आया कि वह रवि नहीं बल्कि कोई और है।

इसी बात से पुलिस का शक गहरा गया और उसने रवि की तलाश शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने जल्द ही उसे राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया और फिर पूछताछ शुरू हुई। आरोपी ने इस हत्याकांड से जुड़े जो राज खोले, उन्हें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। (Durg Triple Murder Case Verdict) आरोपी ने बताया कि मंजू उसकी दूसरी बीवी थी। वह पहले से शादीशुदा था। वह मंजू से बच्चा नहीं चाहता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

दूसरी बीवी और बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए रवि ने साजिश रची और फिर मंजू और अपनी डेढ़ माह की बेटी को जलाकर मार डाला। आरोपी पुलिस को भी गुमराह करना चाहता था, लिहाजा उसने एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की भी हत्या कर उसकी लाश को मौके पर आग के हवाले कर दिया। घटना और फिर गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथौड़ा, टेप, मोबाइल, स्कूटी और दवाइयों के रैपर जब्त किए। इन्हीं सबूतों के आधार पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने आरोपी को हत्याकांड के लिए मौत की सजा सुनाई।

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अदालत ने आरोपी रवि शर्मा को फांसी की सजा सुनाई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Durg Court Awards Death Sentence to Man for Killing Wife and Infant Daughter in Brutal Triple Murder Case

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am