BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Durg News: दर्दनाक हत्याकांड से दहल उठा दुर्ग, युवक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, जमकर पीटा, नग्न कर घुमाया, डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, मौत के बाद आरोपियों ने मनाया जश्न

Durg murder News : दुर्ग के सबसे व्यस्ततम बाजार सदर सराफा लाइन की एक सकरी गली में मारकर फेक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Durg News: दर्दनाक हत्याकांड से दहल उठा दुर्ग, युवक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, जमकर पीटा, नग्न कर घुमाया, डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, मौत के बाद आरोपियों ने मनाया जश्न
Dr.Anil Shukla
Published: 08 Nov 2025 | 6:23 pmModified: 08 Nov 2025 | 6:28 pm
HIGHLIGHTS
  1. मृतक को नग्न कर घुमाया
  2. मौत होने तक युवक को पीटा
  3. बीबी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल

दुर्ग: Durg murder News, दुर्ग में एक बार फिर हत्या का आतंक देखने को मिला। जहां 8 से अधिक आरोपियों ने मिलकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृतक को डेढ़ किमोलीटर टायर में लटकाकर घसीटा। इतना ही नहीं दुर्ग के सबसे व्यस्ततम बाजार सदर सराफा लाइन की एक सकरी गली में मारकर फेक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी नशे के आदि हैं। इस तरह के तालिबानी हत्या के कारणों का पुलिस जांच में जुटी है।

युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की मिली सूचना

दुर्ग के सदर सराफा लाइन के गली में एक युवक के लहूलुहान हालत में बॉडी पड़े होने की सूचना पुलिस को सुबह मिली। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी संतोष आचार्य ( 40 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक संतोष अपने शीतला नगर घर में दरवाजे को भीतर से बंद कर सो रहा था। आरोपियों ने रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंचकर हंगामा करते हुए शब्बल से लोहे के दरवाजे को छेद कर भीतर के कुंडी को तोड़ दिया।उसके बाद मृतक को घर के बाहर लाकर पिटाई शुरू कर दी।

मृतक को नग्न कर घुमाया

Durg murder News, आरोपियों के हाथ में जो चीज आई उससे उसकी पिटाई की और उसके पूरे कपड़े उतार दिए। वारदात इतना खतरनाक थी कि लोग दहशत में थे, लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। आरोपियों के दहशत की वजह से किसी ने पुलिस को भी फोन नहीं लगाया। आरोपियों ने मृतक को पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल कर गाड़ी की टायर में लटकाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। चार आरोपी उसे घसीटते और बाकी आरोपी आगे पीछे चलते दिखे। घसीटने के बाद सफाई कर्मी वाले कचरा गाड़ी में भी मृतक को नग्न कर घुमाया गया। जिसके फुटेज फिलहाल मिल नहीं पाए हैं।

मौत होने तक युवक को पीटा

आरोपियों ने करीब 11.30 बजे मृतक को सराफा सदर बाजार के गली में लेजाकर फिर से पिटाई करते हुए मौत होने तक पीटा। मौत होना जानकर आरोपी वहां से बिल्कुल आराम से खुशी मनाते हुए लौट गए। अलसुबह करीब 4 बजे पुलिस को एक युवक के ललूलूहान हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक को दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बीबी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए। बीबी और बेटियों का हाल रो रोकर बुरा हो गया है।सिटी कोतवाली पुलिस हत्या की तफतीश कर रही है। घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुंच जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। मृतक की पत्नी इस मामले में न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि चार दिन पहले उसने ही अपने पति के खिलाफ शिकायत लगानी चाही थी, क्योंकि शराब के नशे में मृतक परिवार और बाहरी लोगों से विवाद करता था। तब पुलिस मृतक को उठाकर ले जाती तो उसकी जान बच जाती। बाहरी लोगों से हुए विवाद में उसकी हत्या नहीं होती। भले उसकी पिटाई हो जाती पर जान नहीं जाती। मृतक की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को नशे में तो अंजाम दिया लेकिन इसकी मुख्य वजह अब तक निकलकर सामने नहीं आई है। पुलिस ने पुरानी रंजिश करार दिया है। मृतक नशे का आदि था तो वहीं परिवार से अलग अकेले रहा करता था। मृतक के नशे की वजह से पत्नी और 3 बेटियां अलग रहा करती थी। मृतक जमीन दलाली का कार्य किया था, जिसके आए पैसे को ब्याज में चलाया करता था। मृतक ने प्रेम विवाह किया था उसके पिता व्यंकटेश सोनी ढीमर पारा के निवासी हैं, जो सोने चांदी के बड़े कारीगर हैं। अब देखना होगा इतना भयानक कांड जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है, इस मामले में कितने आरोपी निकलकर सामने आते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Durg murder News : young man was dragged out through a broken door, beaten, paraded naked, and dragged by a tire, while the perpetrators celebrated

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm