Firing On BJP Procession: जीत के जश्न के बीच भाजपा के जुलुस पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल हुआ कार्यकर्ता, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
Firing On BJP Procession: बंगाल में मिली जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनपर गोलीबारी कर दी।
Firing On BJP Procession| Photo Credit: File
- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
- बंगाल में मिली जीत के बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे।
- जश्न के दौरान कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की गई है।
Firing On BJP Procession: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद बंगाल समेत देश भर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं बंगाल में जीत के जश्न के बीच एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, बंगाल में मिली जीत के बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे, (Firing On BJP Procession) लेकिन इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनपर गोलीबारी कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से वहां हड़कंप मच गया और एक कार्यकर्ता को गोली लगी है।
भाजपा के जुलुस पर की गई फायरिंग
घायल हुए कार्यकर्ता की पहचान 22 साल के अर्कादीप बोस के रूप में हुई है। यह घटना दक्षिण 24 परगना के कैनिंग स्थित दिघीरपार इलाके की बताई जा रही है। (Firing On BJP Procession) बताया जा रहा है कि इलाके में निकल रहे भाजपा के विजय जुलूस में अचानक गोलियां चलने लगीं, जिसमें अर्कादीप के हाथ में गोली लग गई।
TMC पर लगा फायरिंग का आरोप आरोप
Firing On BJP Procession: खून से लथपथ भाजपा कार्यकर्ता को कैनिंग सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया। (Firing On BJP Procession) घटना के बाद सेंट्रल फोर्स ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं घटना को लेकर BJP ने TMC पर आरोप लगाए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- West Bengal Election 2026 : बीजेपी की जीत पर बौखलाईं ‘दीदी’, तो TMC की इस दिग्गज नेत्री ने स्वीकार की हार, बोलीं- ‘जमीन पर ही बने रहेंगे’
- PM Modi On West Bengal Election Result 2026: ‘नितिन नबीन का मार्गदर्शन इस जीत में बहुमूल्य’, पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जीत का श्रेय
- Mamata Banerjee On West Bengal Election Result : ’लूट, लूट, लूट’! ममता बनर्जी ने नतीजों को ठुकराया, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप, बोलीं पूरी ताकत से करेंगी वापसी

Facebook


