Bhabanipur Assembly Election Results 2026 : भवानीपुर में ‘दीदी’ का किला ढहा, सुवेंदु अधिकारी ने खिलाया कमल, इतने वोटों से मिली करारी शिकस्त
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया है।
Bhabanipur Assembly Election Results 2026Bhabanipur Assembly Election Results 2026 / Image source : IBC24
कोलकाता: Bhabanipur Assembly Election Results 2026 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। जहाँ सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी थीं, वहीं भाजपा ने यहाँ प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। भाजपा अब राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है। इस बड़े राजनीतिक उलटफेर में सबसे चौंकाने वाली खबर भवानीपुर सीट से आई है, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट नहीं बचा पाई। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें भवानीपुर से करारी शिकस्त दी है। अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15105 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।
2021 में भी मिली थी हार
भवानीपुर सीट, जिसे लंबे समय से ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़ माना जाता था, का भाजपा के पक्ष में जाना राज्य के बदलते सियासी समीकरणों का बड़ा प्रमाण है। यह परिणाम न केवल तृणमूल कांग्रेस के लिए एक जोरदार झटका है, बल्कि सुवेंदु अधिकारी की जायंट किलर के रूप में उभरती छवि और भाजपा की आक्रामक रणनीति की एक बड़ी जीत मानी जा रही है। 2021 के कड़े मुकाबले की याद दिलाते हुए, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें भवानीपुर से करारी शिकस्त दी है।
Bhabanipur Assembly Election Results 2026 नंदीग्राम में 9665 वोटो से जीते सुवेंदु
भवानीपुर में मुख्यमंत्री को पटकनी देने के साथ ही, सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के ऐतिहासिक रणक्षेत्र में भी अपना परचम लहराया है। उन्होंने टीएमसी के उम्मीदवार पवित्र कर (Pabitra Kar) को 9665 वोटों से करारी शिकस्त दी है। सुवेंदु इस सीट पर 9665 वोटों के बड़े अंतर से जीते हैं। भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों ही महत्वपूर्ण सीटों पर सुवेंदु की जीत भाजपा के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi On West Bengal Result : बंगाल-असम रिजल्ट के बाद BJP में जश्न! कोचनो धोती में पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, बोले-‘आज का दिन अभूतपूर्व’
- Nitin Nabin On West Bengal Result: बंगाल में मिली प्रचंड जीत से भाजपा में ख़ुशी की लहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी समेत कार्यकर्ताओं को दी बधाई
- Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live : बंगाल फतह के बाद दिल्ली में जश्न, पार्टी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकताओं को कर रहे संबोधित, देखें लाइव

Facebook


