Assam New Chief Minister: क्या हिमंता सरमा नहीं होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री?.. इन पर छोड़ी चयन की जिम्मेदारी, दिया ये बड़ा बयान

Ads

Assam New Chief Minister Name: असम में नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस, हिमंता सरमा का इस्तीफा, जेपी नड्डा और सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 03:20 PM IST

Assam New Chief Minister Name || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • असम में नए मुख्यमंत्री के चयन पर सस्पेंस बरकरार
  • जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी बने केंद्रीय पर्यवेक्षक
  • हिमंता सरमा ने इस्तीफा देकर सरकार गठन का रास्ता साफ किया

गुवाहाटी: असम के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही नए मंत्रिमंडल के गठन का रास्ता साफ हो गया है। (Assam New Chief Minister Name) हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने असम के अगले मुख्यमंत्री के चयन की निगरानी के लिए जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद संभव

पत्रकारों से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने श्री जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अगला मुख्यमंत्री और नेता कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। विधायक दल की बैठक के बाद हम फिर से लोकसभा लौटेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। संकेत मिल रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा क्योंकि हमने इस बार प्रधानमंत्री को अपनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हमने प्रधानमंत्री को इसलिए आमंत्रित किया है क्योंकि इस बार हमने शतक लगाकर हैट्रिक बनाई है।”

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को असम चुनाव में निर्णायक जीत के बाद राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। (Assam New Chief Minister Name) लोक भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए शर्मा ने कहा कि राज्यपाल ने उनसे नई सरकार के गठन तक राज्य की देखभाल करने का अनुरोध किया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा “चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित कर दिया है और परिणाम की अधिसूचना असम के राज्यपाल को सौंप दी है।”

‘नई सरकार जल्द ही गठित हो जाएगी’ : हिमंता सरमा

उन्होंने आगे कहा, “मैंने असम के मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंप दिया है और साथ ही उनसे वर्तमान विधानसभा को भंग करने का अनुरोध किया है । असम के राज्यपाल ने मेरा त्यागपत्र और वर्तमान विधानसभा को भंग करने का सुझाव स्वीकार कर लिया है और मुझे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का निर्देश दिया है। मुझे लगता है कि नई सरकार जल्द ही गठित हो जाएगी। इस दौरान हम कार्यवाहक सरकार के रूप में काम करेंगे।”

मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को निर्णायक जनादेश देने के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के विकास एजेंडे में जनता के विश्वास को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:-