Assam CM Oath Ceremony 2026 / Image Source : X
गुवाहाटी : Himanta Biswa Sarma Assam CM सोमवार को आए चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में नई सरकारों के शपथ ग्रहण के साथ ही अब असम में भी सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है। गुवाहाटी में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में एक बार फिर डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया गया है। उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल और एनडीए (NDA) का नेता चुन लिया गया है। इस बड़े फैसले के साथ यह तय हो गया है कि हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी विशेष तौर पर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने एक स्वर में हिमंता के नाम पर मुहर लगाई। बता दें कि 4 मई को आए नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 82 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है, जो बहुमत के आंकड़े (64) से काफी ज्यादा है। अब 12 मई को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
एक तेज-तर्रार छात्र नेता से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हिमंता बिस्वा सरमा आज असम की राजनीति के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे हैं। 2015 में बीजेपी में शामिल होने के बाद से उन्होंने राज्य में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। आपकों बता दें की उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे