West Bengal Assembly Elections 2026: ‘इस बार जीतेंगे 200 से ज्यादा सीटें’, बंगाल चुनाव को लेकर इस दिग्गज सीएम ने किया बड़ा दावा, एग्जिट पोल को लेकर कही ये बात

Ads

West Bengal Assembly Elections 2026: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में TMC की जीत का भरोसा जताया है।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 09:32 PM IST

West Bengal Assembly Elections 2026/ image source: IBC24 FILE IMAGE

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC की जीत का भरोसा जताया है।
  • सीएम ममता ने अपने बयान में कहा कि, बंगाल चुनावों में टीएमसी विजयी होगी।
  • पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार 04 मई को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

West Bengal Assembly Elections 2026: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में TMC की जीत का भरोसा जताया है। सीएम ममता ने अपने बयान में कहा कि, बंगाल चुनावों में टीएमसी विजयी होगी। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार 04 मई को परिणाम की घोषणा की जाएगी। काउंटिंग से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी के काउंटिंग एजेंट्स को शनिवार (2 मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन संबोधित किया।

ममता ने एग्जिट पोल को किया ख़ारिज

इस दौरान सीएम ममता ने अब तक सामने आए एग्जिट पोल के आकलन को सिरे से खारिज करते हुए इसे शेयर मार्केट में हेरफेर करने का प्रयास करारा दिया। (West Bengal Assembly Elections 2026) ममता ने कहा कि,‘हम बंगाल चुनाव जीत रहे हैं और 200 से ज्यादा सीटों के अंतर से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल शेयर बाजार में सिर्फ हेरफेर करने की एक कोशिश मात्र है। उन्होंने इससे पहले 2021, 2024 में भी ऐसा ही किया था और वो अब भी वही कर रहे हैं।’

CAPF को लेकर क्या मुख्यमंत्री ममता ने कही ये बात

West Bengal Assembly Elections 2026:  इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की तरफ से बंगाल में तैनात किए गए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा बर्बरता की। (West Bengal Assembly Elections 2026) उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस पार्टी उन सभी लोगों को पुरस्कृत करेगी, जिन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की बर्बरता का सामना किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-