Tamil Nadu Firecracker Factory Blast : पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका! 16 की दर्दनाक मौत, कई घायल मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

Ads

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 05:32 PM IST

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast

तमिलनाडु : तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया है, जिसमें अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।