TMC vs BJP West Bengal Result 2026: मतगणना से पहले बंगाल में बवाल, इस हाईप्रोफाइल सीट पर भिड़े TMC-BJP एजेंट, यहां नाली में मिलीं VVPAT पर्चियां

मतगणना से पहले बंगाल में बवाल, इस हाईप्रोफाइल सीट पर भिड़े TMC-BJP एजेंट, TMC vs BJP West Bengal Result 2026

TMC vs BJP West Bengal Result 2026: मतगणना से पहले बंगाल में बवाल, इस हाईप्रोफाइल सीट पर भिड़े TMC-BJP एजेंट, यहां नाली में मिलीं VVPAT पर्चियां
Modified Date: May 4, 2026 / 07:48 am IST
Published Date: May 4, 2026 7:48 am IST

कोलकाताः TMC vs BJP West Bengal Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे अब से कुछ ही देर में आने लगेगे। मतगणना से पहले ही बंगाल में बवाल शुरू हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले के नीलगंज स्थित सुभाषनगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गली की नाली में VVPAT (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की पर्चियां पड़ी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मामले ने तूल पकड़ने के बाद चुनाव आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

भवानीपुर में बवाल (Bhabanipur Election Result 2026)

TMC vs BJP West Bengal Result 2026: इधर, भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर TMC और भाजपा एजेंटों के बीच झड़प हो गई। यहां वोटों की गिनती की जाएगी। काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई। एंट्री को लेकर विवाद हुआ। सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है, जहां मुकाबला बेहद कड़ा है। पश्चिम बंगाल में भवानीपुर हॉट सीट है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है।  2021 में नंदीग्राम में अपनी मामूली हार के बाद, ममता ने यहां उपचुनाव जीतकर CM का पद बरकरार रखा था। BJP इस शहरी, सामाजिक रूप से विविध चुनावी क्षेत्र में मौजूद बड़ी संख्या में गैर-बंगाली मतदाताओं का फायदा उठाकर CM को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद कर रही है। भवानीपुर, जो ममता का राजनीतिक किला है, 2011 से TMC के शासन में रहा है। खास बात यह है कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत भवानीपुर की मतदाता सूची से 47,094 नाम हटा दिए थे।

CAPF की 200 कंपनियां तैनात (Mamata Banerjee vs Suvendu Adhikari)

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा- सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। तीन लेवल पर सिक्योरिटी है। हमारे RO (रिटर्निंग ऑफिसर), ARO (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर), मतगणना एजेंट और मतगणना सुपरवाइजर सभी तैयार हैं। उन्हें कई बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मतगणना केंद्रों के लिए CAPF की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।