BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में भाजपा और TMC के बीच कड़ी टक्कर, इतनी सीटों पर आगे चल रही ममता की पार्टी, जानिए भाजपा का हाल

बंगाल में भाजपा और TMC के बीच कड़ी टक्कर, इतनी सीटों पर आगे चल रही ममता की पार्टी, Tough fight between BJP and TMC in Bengal

West Bengal Election Result 2026: बंगाल में भाजपा और TMC के बीच कड़ी टक्कर, इतनी सीटों पर आगे चल रही ममता की पार्टी, जानिए भाजपा का हाल
Deepak Sahu
Published: 04 May 2026 | 8:21 amModified: 04 May 2026 | 1:26 pm

कोलकाताः West Bengal Election Result 2026: एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम, पुदुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझान आने लगे हैं. बंगाल में रुझानों में TMC और BJP में कड़ी टक्कर हो रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 26 और टीएमसी 26 सीटों पर आगे चल रही है।

जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

West Bengal Election Result 2026: सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है।, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है। वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। तमिलनाडु में सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है। विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है। थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है। वहीं, पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Tough fight between BJP and TMC in Bengal